फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

Tue, 15 Dec 2020 08:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिमला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश को पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) और इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) पर आयोजित दो दिवसीय वेब सेमिनार के दौरान दिया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में हिमाचल की ओर से डीआईजी क्राइम व सीसीटीएनएस के नोडल अफसर बिमल गुप्ता ने शिरकत की। डीआईजी ने बताया कि सीसीटीएनएस का इस्तेमाल पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के डाटाबेस को तैयार करने, एक-दूसरे से साझा करने और अपराध व अपराधियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डीजीपी संजय कुंडू व हिमाचल प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें