फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई को लेकर शिमला में हिमाचल महिला कांग्रेस ने निकाली रैली

Mon, 09 Nov 2020 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने निकाली रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में हिमाचल महिला कांग्रेस ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से डीसी कार्यालय तक रैली निकाली। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने आलू-प्याज की मालाएं गले में पहनकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैनब चंदेल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश को बहुत बुरा दौर देखना पड़ रहा है। सरकार अपना खजाना भरने में लगी है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का जीना मुश्किल होता जा रहा है।

विज्ञापन


एकतरफ आलू, प्याज, दालों और आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार बिजली, पानी और अन्य करों के बोझ के तले लोगों को दबा रही है। कोविड 19 के चलते सरकार ने प्रदेश के लोगों को कोई भी राहत नहीं दी। कहा कि आम आदमी के लिए इनकी संवेदना खत्म हो चुकी है। सरकार का किसी भी चीज पर नियंत्रण नहीं है। सब रामभरोसे चल रहा है। महिला कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा। 

प्रदर्शन में शांता राजटा, शशि ठाकुर, कविता कंवर, विनीता वर्मा, ऊषा मेहता, पुष्पा शोभटा, सरिता चंदेल, विमला ठाकुर, सत्या वर्मा, राकेश रानी, उर्मिला नागु, रेणु बज्वाड़िया, अनु मराठा, ऊषा तोमर, गोदावरी चंदेल, पूनम ठाकुर, कौंरा वर्मा, कंचन, नीलम ठाकुर, पूनम ठाकुर, निर्मला वर्मा, मीरा, राजकवल, शारदा ठाकुर, शारदा शर्मा, उमा मुदलियार, कृष्णा, सीमा कौशल, बबली सहोत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें