फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पढ़ेंगे डिजिटल लिट्रेसी और साइबर क्राइम का पाठ

Sat, 16 Feb 2019 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग प्रदेशभर के विद्यार्थियों को साक्षरता का पाठ पढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। नेशनल वुमैन कमीशन (एनसीडब्ल्यू) के सहयोग से आयोग प्रदेशभर के कॉलेजों में बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करेगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को डिजिटल लिट्रेसी का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


राज्य महिला आयोग अप्रैल माह से प्रदेशभर के कॉलेजों में इस अभियान को शुरू करेगा। यही नहीं आयोग प्रदेशभर की कामगार महिलाओं को भी डिजिटल साक्षरता और साइबर क्राइम के बढ़ते प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।

आयोग की ओर से कॉलेजों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा ताकि महिलाओं पर हो रहे शोषण के लिए महिलाएं सशक्त हो सके। यही नहीं आयोग आने वाले महीनों में इस अभियान को प्रदेशभर के स्कूलों के बच्चों तक लेकर जाएगा ताकि बच्चे पहले से ही साइबर क्राइम और डिजिटल लिट्रेसी के बारे में जागरूक हो सके।
विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते जा रहे दुष्प्रभावों के लिए महिलाओं और बच्चों को इस बारे में जागरूक करना आवश्यक है।

इसके लिए आयोग अप्रैल माह से प्रदेश भर के कॉलेजों के अलावा विभिन उद्योगों में कार्यरत कामगार महिलाओं को डिजीटल लिट्रेसी के बारे जागरूक किया जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं पर बढ़ते शोषण को रोकना है, जबकि महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें