माकपा और निर्दलीय विधायक के समर्थन की बात भी अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में मुकेश अग्निहोत्री सदन की कार्रवाई के दौरान सरकार की इच्छा के बगैर सिर्फ कांग्रेस के विधायक दल के नेता के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मुख्य विपक्षी दल नेता प्रतिपक्ष के लिए जरूरी सीटें नहीं जीत पाए थे। दोनों ही राज्यों की सरकारों ने कुछ समय बाद नेता प्रतिपक्ष को मान्यता देकर कैबिनेट रैंक की सुविधाएं प्रदान कर दी थीं।
ऐसे में सरकार को सदन में घेरने की रणनीति से पहले कांग्रेस को हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए सरकार की ओर आस भरी निगाह से देखना पड़ेगा।
विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष के लिए नियमानुसार कुल सदन की एक तिहाई सीटें होना आवश्यक है। अगर ऐसा न हो तो सत्ता पक्ष इस पर निर्णय ले सकता है।
भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को जिलाधीश कार्यालय हाल धर्मशाला में होगी। मुख्यमंत्री जयराम की अध्यक्षता में शाम 6 बजे होने वाली बैठक में विधानसभा अध्यक्ष पर भी चर्चा हो सकती है।
संसदीय कार्यों के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सदन की कार्यवाही को लेकर बैठक बुलाई गई है। वहीं, कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी सोमवार शाम आठ बजे धर्मशाला में होगी। इसमें सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति ब
शीतकालीन सत्र के लिए आज सूबे की दूसरी राजधानी धर्मशाला में पहली बार जयराम सरकार पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचेगी। जिला प्रशासन ने नई सरकार के आगमन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और सरकार के आलाधिकारियों के आवास का इंतजार पूरा कर लिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर परिधि गृह के कमरा नंबर-306 में ठहरेंगे।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए जिया के विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह के कमरा नंबर-पांच में रुकेंगे। इसके अलावा विधायक डा. राजीव बिंदल के लिए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को संपर्क अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
होटल इनक्लोवर में जीत राम कटवाल कमरा नंबर (203), बलवीर सिंह वर्मा कमरा नंबर (204), राजेश ठाकुर कमरा नंबर (205), रीता धीमान कमरा नंबर (208), कमलेश कुमारी कमरा नंबर (301), जिया लाल कमरा नंबर (302), पवन नैय्यर कमरा नंबर (303), नरेंद्र ठाकुर कमरा नंबर (304), हीरा लाल कमरा नंबर (305), इंद्र सिंह कमरा नंबर (306) में ठहरेंगे।
होटल इंपीरियल हाइट रिजोर्ट खनियारा में जवाहर ठाकुर कमरा नंबर (302), मुलख राज प्रेमी कमरा नंबर (303), परमजीत सिंह पम्मी कमरा नंबर (304), राजेंद्र गर्ग कमरा नंबर (305), रविंद्र कुमार कमरा नंबर (306), सुभाष ठाकुर कमरा नंबर (307), सुरेंद्र शौरी कमरा नंबर (308), होशियार सिंह कमरा नंबर (203), प्रकाश राणा कमरा नंबर (204), राकेश सिंह कमरा नंबर (205) में रहेंगे।
इसके अलावा होटल धर्मशाला पैराडाइज में विक्रम सिंह जरयाल कमरा नंबर (102), विनोद कुमार कमरा नंबर (202), हंस राज कमरा नंबर (302), सुख राम चौधरी कमरा नंबर (103), किशोरी लाल कमरा नंबर (203), इंद्र सिंह कमरा नंबर (303), रमेश चंद ध्वाला कमरा नंबर (104), राकेश पठानिया कमरा नंबर (204), राकेश जम्वाल कमरा नंबर (304) में रूकेंगे। होटल कार्निका दाडनू में सुरेश कुमार कश्यप कमरा नंबर (603), अर्जुन सिंह कमरा नंबर (604), बलवीर सिंह कमरा नंबर (605), अरूण कुमार कमरा नंबर (606) में ठहरेंगे।
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह विद्युत बोर्ड विश्राम गृह जिया के कमरा नंबर-पांच, विक्रमादित्य कमरा नंबर-चार में रूकेंगे। इसके अलावा होटल द एग्जोटिका में मुकेश अग्निहोत्री (विपक्ष विधायक दल नेता) कमरा नंबर (505), हर्षवर्धन चौहान कमरा नंबर (401), आईडी लखनपाल कमरा नंबर (402), जगत सिंह नेगी कमरा
नंबर (403), लखविंद्र सिंह राणा कमरा नंबर (404), सुखविंद्र सिंह सुक्खू कमरा नंबर (405), विनय कुमार कमरा नंबर (501), अनिरूद्ध सिंह कमरा नंबर (502), मोहन लाल ब्राक्टा कमरा नंबर (503), राजेंद्र राणा कमरा नंबर (504), धनीराम शांडिल्य कमरा नंबर
(101), सुरेंद्र सिंह ठाकुर कमरा नंबर (102), सतपाल सिंह रायजादा कमरा नंबर (103), रामलाल ठाकुर कमरा नंबर (104), नंदलाल कमरा नंबर (202), सुजान सिंह पठानिया कमरा नंबर (105), आशा कुमारी कमरा नंबर (201) में ठहरेंगी। होटल पोंग व्यू में आशीष बुटेल कमरा नंबर (603) में रूकेंगे।
उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि शीतकालीन सत्र के लिए सीएम, मंत्रियों व प्रदेश सरकार के आलाधिकारियों के लिए आवास की व्यवस्था सहित सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।