फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस योजना के लिए हिमाचल को 90 फीसदी बजट देगी केंद्र सरकार

Thu, 01 Aug 2019 06:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हर घर में नल से जल योजना के तहत हिमाचल को केंद्र सरकार 90 फीसदी बजट देगी। हिमालयी राज्यों को दोबारा 90:10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को केंद्र ने पूरा कर दिया है।

विज्ञापन


सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार ने देश के पहाड़ी राज्यों की अनेक मांगों को स्वीकार कर लिया है। केंद्र सरकार पहाड़ी राज्यों में चल रही विकासात्मक परियोजनाओं के लिए दोबारा 90:10 के अनुपात में वित्तीय सहायता प्रदान करने पर सहमत हो गई है।

हर घर को नल उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग को भी मान लिया गया है। उन्होंने बताया कि जो राज्य योजनाओं की डीपीआर सर्वप्रथम प्रस्तुत करेंगे उन राज्यों को पहले धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पहाड़ी राज्यों द्वारा पेयजल के संबंध में दिए गए अधिकतर प्रस्तावों को हर घर में नल से जल योजना के अंतर्गत शामिल करने का आश्वासन केंद्र ने दिया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने दिल्ली में बीते दिनों इस योजना के आरंभ होने से पूर्व विभिन्न राज्यों के सचिवों के साथ आयोजित बैठक में इसको लेकर चर्चा की। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आरएन बत्ता, प्रमुख अभियंता नवीन पुरी, मुख्य अभियंता एमएन सैनी ने बैठक में भाग लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इससे पूर्व जून माह में मंत्री स्तर की बैठक में उन्होंने हिमालयी राज्यों से इन सभी महत्त्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से केंद्र सरकार के साथ उठाया था तथा इन मुद्दों पर जल शक्ति केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और संबंधित सचिवों से विस्तृत चर्चा की थी, जिसके परिणाम स्वरूप हिमाचल प्रदेश से संबंधित सभी पहलुओं को इन योजनाओं में सम्मलित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 57 प्रतिशत बस्तियों को जलापूर्ति प्रदान की जा चुकी है लेकिन पुरानी योजनाओं में हर घर को पेयजल उपलब्ध करवाने का कोई प्रावधान नहीं था। हर घर को जल उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य ने अतिरिक्त धनराशि की मांग की थी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने योजना के तहत हर घर को पेयजल उपलब्ध करवाने में सराहनीय कार्य करने वाले राज्यों को प्रोत्साहन देने का भी निर्णय लिया है।

योजना के तहत पहाड़ी राज्यों के लिए 28 से 30 हजार रुपये प्रति व्यक्ति और अन्य राज्यों के लिए 15 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बना ली है और वित्तीय संस्थाओं को वित्तपोषण के लिए प्रेषित कर दिया गया है। इस योजना की डीपीआर भी भारत सरकार को स्वीकृति के लिए शीघ्र भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें