फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल अपनाएगा केरल की ये तकनीक, बढ़ेगा उत्पादन

Tue, 10 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी इन दिनों केरल के प्रवास पर हैं। भरमौरी ने केरल की मात्स्यिकी हार्बर इंजीनियरिंग तथा काजू उद्योग मंत्री जे मरकुट्टी अम्मा के साथ मत्स्य विकास को लेकर बैठक की। बैठक में केरल राज्य के प्रधान सचिव (मत्स्य) जेम्स वरघीस, निदेशक मत्स्य केरल डा. एस कार्थिकियां के अतिरिक्त निदेशक हिमाचल प्रदेश गुरचरण सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दोनों प्रदेशों के मत्स्य मंत्रियों की इस बैठक में मात्स्यिकी विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। वन मंत्री ने बताया कि केरल में समुद्री प्रजाति की मछलियों के दोहन का व्यवसाय राज्य की आर्थिकी व मछुआरों के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहा है।

जबकि हिमाचल प्रदेश में ताजे पानी की मछली प्रजाति के पालन व दोहन का व्यवसाय भी अहम स्थान रखता है। ऐसे में केरल में स्थापित विभिन्न एक्वेरियम हाउस का अध्ययन कर हिमाचल में भी अच्छे एक्वेरियम स्थापित करने की योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक के बाद मंत्री त्रिवेंद्रम से 40 किमी की दूरी पर वरकला बीच में मत्स्य विभाग द्वारा स्थापित एक्वेरियम का भी भ्रमण किया। एक्वेरियण के डिजाइन के अलावा वहां प्रदर्शित समुद्री व ताजा जल की सजावटी मछलियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें