फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गर्भवती पत्नी ने नेपाल से वीडियो कॉल पर किए शहीद पति के अंतिम दर्शन

Wed, 09 Dec 2020 03:30 PM IST
Krishan Singh जोगिंद्र कुमार, अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
विज्ञापन
शहीद बिलजंग गुरुंग को अंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहीद बिलजंग गुरुंग की पत्नी के लिए देवर की वीडियो कॉल पति के अंतिम दर्शन की कड़ी बन गई। शहीद की पत्नी दीपा गुरुंग आठ माह की गर्भवती हैं और वह परिजनों के साथ नेपाल से हिमाचल के सुबाथू नहीं आ पाईं। सुबाथू में जब शहीद पति की अंतिम रस्में चल रही थीं तो उनकी पत्नी नेपाल में बैठकर अंतिम संस्कार के मोबाइल पर हो रहे प्रसारण देखकर रो रही थीं। शहीद के भाई तुलसी गुरुंग ने बताया कि उनकी भाभी दीपा गुरुंग को शहीद के अंतिम दर्शन के लिए नहीं लाया जा सका। ऐसे में उन्होंने मोबाइल से वीडियो कॉल पर शहीद बिलजंग की पूरी अंतिम यात्रा के दर्शन करवाए। शहीद बिलजंग गुरुंग दो महीने पहले ही छुट्टी लेकर नेपाल में अपने परिजनों के साथ खुशियां बांटने गए थे।

विज्ञापन


लेकिन परिजनों को मालूम नहीं था कि हंसी खुशी के ये पल बस अब कुछ दिनों के ही रह गए हैं। छुट्टी के बाद बिलजंग एक बार फिर भारत चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात हो गए। 3 दिसंबर को खराब मौसम में अपनी पोस्ट की निगरानी करते हुए अचानक ही बिलजंग बर्फ की खाई में जा गिरे। साथियों के कड़े प्रयास के बावजूद बिलजंग को बर्फ से निकालने से पहले ही बिलजंग शहीद हो गए। शहीद के पिता भी अपने बेटे की यूनिट से ही सेवानिवृत्त होकर अब डीएसआई के तहत भारत की रक्षा में तैनात हैं। जबकि भाई 1/4 जीआर में ही देश की रक्षा के लिए जम्मू की सीमाओं पर तैनात हैं। शहीद के भाई तुलसी गुरुंग ने बताया कि बिलजंग स्कूल के समय से ही बहादुर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें