फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: राज्य में फिर बिगड़ सकता है माैसम, इस दिन सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें पूर्वानुमान

Sat, 25 Oct 2025 03:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है।
विज्ञापन
शिमला में खिली धूप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ सकता है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर, ताबो व केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।  सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बरकरार है। वहीं शनिवार के दिन राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही।

विज्ञापन
Trending Videos

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 31 अक्तूबर तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 27 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 9.4, कल्पा 3.6, धर्मशाला 12.0, ऊना 11.3, नाहन 17.3, केलांग -0.1, पालमपुर 10.5, सोलन 9.2, मनाली 6.5, कांगड़ा 13.0, मंडी 12.9, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 12.5, जुब्बड़हट्टी 13.4, कुफरी 9.3, कुकुमसेरी 1.2, नारकंडा 7.0, रिकांगपिओ 6.5, बरठीं 13.6, पांवटा साहिब 18.0, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -0.4 व बजाैरा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना   33.5
हमीरपुर 32.4
बिलासपुर 30.5
कांगड़ा 29.0
नाहन 27.4
धर्मशाला 27.0
सोलन 25.2
मंडी 24.8
शिमला 20.4
मनाली 19.4
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें