फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: 19 तक मौसम साफ, शिमला में बढ़ी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर

Mon, 13 Nov 2023 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय शहर में धूप खिली। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर से मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.0, कांगड़ा में 25.5, नाहन में 25.0, सुंदरनगर में 25.4, भुंतर में 25.3, चंबा में 24.8, सोलन में 24.5, मंडी में 23.9, धर्मशाला में 23.5, शिमला में 18.4, मनाली में 17.6, कल्पा में 18.0, डलहौजी में 16.3 और केलांग में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1, समदो में 0.7, कल्पा में 2.4, मनाली में 4.2, रिकांगपिओ में 4.9, नारकंडा में 6.4, सोलन में 7.6, मंडी-ऊना में 8.6, शिमला में 8.8 और धर्मशाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को दिवाली पर पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें