फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में दो एनएच और 15 संपर्क मार्ग अब भी बंद, रोहतांग में बर्फ देखने उमड़े सैलानी

Wed, 20 Oct 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य में नेशनल हाईवे-3 दारचा से सरचू और एनएच-505 लोकसर से ग्रांफू तक बंद होने के कारण यातायात बाधित है। लाहौल-स्पीति में 10 और कुल्लू में कुल पांच संपर्क मार्ग बुधवार को भी बंद रहे।  वहीं, जनजातीय जिला किन्नौर में एनएच-5 दो दिन बाद  यातायात के लिए बहाल हो गया है।
विज्ञापन
रोहतांग में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद दो नेशनल हाईवे और 15 संपर्क मार्ग अब भी बंद हैं। राज्य में नेशनल हाईवे-3 दारचा से सरचू और एनएच-505 लोकसर से ग्रांफू तक बंद होने के कारण यातायात बाधित है। लाहौल-स्पीति में 10 और कुल्लू में कुल पांच संपर्क मार्ग बुधवार को भी बंद रहे। वहीं, जनजातीय जिला किन्नौर में एनएच-5 दो दिन बाद बुधवार को यातायात के लिए बहाल हो गया है। इससे पूह, काजा और लाहौल स्पीति जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिली है। 

विज्ञापन


ये भी देखें: बर्फबारी से किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सेब की फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब

हिमाचल में आगामी तीन दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सूबे में 24 और 25 अक्तूबर को तूफान की चेतावनी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया है। किसानों के पास धान की कटाई के लिए दो दिन का समय रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और ऊना में तूफान आने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 25 को बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांग़ड़ा,  कुल्लू, मंडी, शिमला और ऊना में तूफान आने का अनुमान है। वहीं, बुधवार को बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ से लदी चोटियों को निहारने रोहतांग पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 
केलांग -1.3  शिमला 12.4, सुंदरनगर 11.8, भुंतर 9.5, कल्पा 7.1, धर्मशाला 15.0, ऊना 16.4, नाहन 17.3, पालमपुर 12.3, सोलन 11.3, मनाली 5.5, कांगड़ा 15.4, मंडी 11.6, बिलासपुर 15.5, हमीरपुर 14.0, चंबा 12.0, डलहौजी 13.0, कुफरी 12.2 और पांवटा साहिब 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहरों का अधिकतम तापमान 
केलांग 13.4, डलहौजी 17.9, चंबा 28.2, धर्मशाला 24.6, कांगड़ा 29.0, भुंतर 27.5, हमीरपुर 28.9, ऊना 31.6, सुंदरनगर 30.1, बिलासपुर 32.0, कल्पा 18.4, शिमला 22.6, सोलन 28.0 और नाहन 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें