बीआरओ ने शुरू किया सड़क बहाली कार्य।
- फोटो : संवाद
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 25 जनवरी को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मंगलवार को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। दोपहर के समय धूप खिलने का पूर्वानुमान है। 26 जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने पर ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। 28 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 14.6, भुंतर में 12.1, बिलासपुर में 11.5, कांगड़ा-नाहन-सुंदरनगर में 10.3, हमीरपुर में 9.9, धर्मशाला में 8.4, सोलन में 7.6, चंबा में 6.4, शिमला में 1.7, कल्पा में 1.4, कुफरी में 0.7, डलहौजी में 0.4 और केलांग में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।