फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में अभी और सताएगी गर्मी, मैदानी भागों में लू चलने का अलर्ट, ऊना में 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Tue, 05 Apr 2022 04:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में नौ अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी जिलों में लू चलने से दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। प्रदेश के सभी भागों में चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में नौ अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश में मैदानी जिलों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं।

विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी जिलों में लू चलने से दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39, शिमला 24.4, सोलन 32.5, डलहौजी 21.8, चंबा 32.3, केलांग 18, धर्मशाला 32.2, कांगड़ा 34.4, भुंतर 32.2, हमीरपुर 34.7, कल्पा 23.4, बिलासपुर 36 और कुफरी 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.8, सुंदरनगर 10.6, भुंतर 8.7, कल्पा 5.8, धर्मशाला 19.2, ऊना 15.0, नाहन 23.1, केलांग 2.6, पालमपुर 15.5, सोलन 10.5, मनाली 7.8, कांगड़ा 14.9, मंडी 12.5, बिलासपुर 14.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 11.1, डलहौजी 13.3, कुफरी 12.6, जुब्बड़हट्टी 16.5 और पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें