फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक, चार दिन साफ रहेगा मौसम

Thu, 24 Nov 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में बदले मौसम के बीच राजधानी शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक पहुंच गया है। बुधवार रात को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इन दो शहरों से कम रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन
सूर्यास्त के समय शिमला के रिज का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच राजधानी शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक पहुंच गया है। बुधवार रात को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इन दो शहरों से कम रिकॉर्ड हुआ। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बर्फबारी होने के केलांग और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार को प्रदेश में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


धूप खिलने से पहाड़ी क्षेत्रों से रात के समय ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में जाने के चलते न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8, डलहौजी में 12.5, नाहन में 11.1, धर्मशाला में 10.2, कुफरी में 8.9, बिलासपुर में 8.5, कांगड़ा में 7.7, ऊना में 6.4, मंडी में 5.4, हमीरपुर में 5.2, सोलन में 4.6, कल्पा में 3.0, मनाली में 2.8, भुंतर में 2.5, कुकुमसेरी में माइनस 4.3 और केलांग में माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, धर्मशाला में 26.0 और शिमला में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


कोकसर में सैलानी साहसिक गतिविधियों को उठा रहे लुत्फ
वहीं, बर्फ देखने की चाह में देश-विदेश के सैलानी मनाली आने के बाद अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर और सिस्सू पहुंच रहे हैं। कोकसर में बर्फ के बीच सैलानी साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं। सैलानियों के लिए स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग आकर्षण का केंद्र बने हैं। एटीवी के जरिये ऑफ रोड राइडिंग का भी पर्यटक मजा ले रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम साफ होने की सूरत में लाहौल का रुख करने वाले सैलानियों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। गुरुवार को भी अटल टनल रोहतांग होकर हजारों पर्यटक कोकसर और सिस्सू पहुंचे। सैलानियों ने यहां पर बर्फ के बीच साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाया। गौरतलब हे कि कोकसर के आसपास एक फीट से अधिक बर्फ की चादर बिछी है। पर्यटन कारोबारी जगदीश, संजीव और संदीप ने कहा कि सैलानी स्कीइंग का मजा ले रहे हैं। ट्यूब स्लाइडिंग कर भी सैलानी रोमांचित हो रहे हैं। सिस्सू के पलदन लाहमो वाटरफॉल में भी सैलानियों का जमावड़ा लग रहा है। पिछले दिनों बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिली है। पर्यटक काफी संख्या में लाहौल पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़ रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर और सिस्सू के नर्सरी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें