फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ऊना समेत आठ क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री पार, इस दिन से बदलेगा मौसम

Mon, 08 Apr 2024 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। ऊना सहित आठ क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री पार रहा।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। ऊना सहित आठ क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री पार रहा। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

12 अप्रैल को मौसम साफ रहने और 13 और 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, सुंदरनगर 31.0, कांगड़ा 31.8, मंडी 30.8, बिलासपुर 32.7, चंबा 30.3, धौलाकुआं 33.9, बरठीं 31.4, सोलन 29.5, नाहन 28.9, धर्मशाला 27.1, शिमला में 22.4, मनाली में 21.7 और कुफरी में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मार्च में चार साल बाद सामान्य से अधिक बारिश
प्रदेश में इस वर्ष मार्च के दौरान सामान्य से अधिक बादल बरसे। एक से 31 मार्च तक प्रदेश में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई। प्रदेश में 140.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इससे पूर्व वर्ष 2020 में सामान्य से 44 फीसदी अधिक बारिश हुई थी। वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान मार्च में सामान्य से कम बारिश हुई थी। मार्च के दौरान अभी तक 1948 में सबसे अधिक सामान्य से 236 फीसदी अधिक बादल बरसे थे। वर्ष 2024 में मार्च के दौरान चंबा जिला में ही सामान्य से कम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें