फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग सहित कुल्लू-लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में छाया घना कोहरा

Sat, 13 Jan 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतांग/शिमला

सार

रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों रोहतांग और कुल्लू-लाहौल की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फबारी हुई। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को भी कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शिमला सहित मध्य और उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 16 और 17 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। तीन माह से सूखे जैसे हालात के बीच मौसम के करवट लेने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह रोहतांग दर्रा सहित, कुंजम दर्रा, बारालाचा पास, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक, चंद्राभागा रेंज की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 17 जनवरी को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।  

धर्मशाला-शिमला-कुफरी में सीजन की सबसे गर्म रात गुजरी, प्रदेश में कहीं भी माइनस में नहीं रहा पारा
राजधानी शिमला, कुफरी और धर्मशाला में शुक्रवार रात को प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। धर्मशाला-कुफरी में न्यूनतम तापमान 9.2 और शिमला में 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इन तीनों पहाड़ी क्षेत्रों में इस सीजन में शुक्रवार की रात सबसे गर्म गुजरी। बीते वर्ष जनवरी के दौरान शिमला में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचा था। उधर, अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी आंशिक सुधार हुआ है। शुक्रवार रात को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज नहीं हुआ। मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने से मौसम में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ी है। इन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के बाद ही धूप खिल रही है। शाम को चार बजे के बाद दोबारा कोहरा छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्र             न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी 0.9
समदो 0.3
केलांग 0.2
मंडी-कल्पा 3.8
सोलन-ऊना 4.0
चंबा            5.9
मनाली 6.1
डलहौजी 6.4
कांगड़ा 6.6
रिकांगपिओ 7.1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें