मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
भारत न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार शाम को दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचे। रविवार सुबह मुख्यमंत्री गुवाहाटी से इंफाल जाएंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से 66 दिन की भारत न्याय यात्रा को शुरू करने जा रहे हैं। रविवार शाम को मुख्यमंत्री का दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर से इस यात्रा को शुरू करेंगे। यह यात्रा 6713 किलोमीटर की हैं। 66 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 15 प्रदेशों, 100 जिलों, 110 लोकसभा क्षेत्रों व 337 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में भाजपा सरकार के 10 सालों के अन्याय के खिलाफ की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू गए हैं।