फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: थम्सर जोत में बर्फबारी, छह माह के लिए रास्ता बंद

Sun, 13 Nov 2022 09:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो मुल्थान/कुल्लू/शिमला
विज्ञापन
अटल टनल के समीप सिस्सू में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

जिला कांगड़ा के बड़ा भंगाल के थम्सर, मकोड़ी और देहना सर जोत में 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इससे थम्सर जोत का आम रास्ता छह माह के लिए बंद हो गया है। बड़ा भंगाल से भेड़पालकों ने अब निचले क्षेत्रों की ओर रुख कर लिया है। उधर, रविवार देर शाम को भी रोहतांग और बारालाचा दर्रे सहित ऊंची चोटियों में फाहे गिरे।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश, बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 19 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में रविवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी रही। शुष्क ठंड होने से लोग भी घरों में दुबके रहे। खासकर लाहौल घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

मौसम खराब होने की आशंका के बीच स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों के साथ सैलानियों को बर्फ वाले ऊंचे इलाकों का रुख न करने की हिदायत दी है। वहीं, बीते दिन हुई ताजा बर्फबारी से बंद शिंकुला दर्रा को अब बीआरओ ने दिन में चार घंटे के लिए खोल दिया है। काजा सड़क मार्ग भी पांच दिनों से बंद है। हालांकि, पांगी-किलाड़ राजमार्ग वाहनों के लिए खुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें