फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal weather Update: रोहतांग दर्रा में बर्फबारी, शिमला और मनाली में बरसे बादल, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 18 Jun 2022 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में अब 20 जून की जगह अब 25 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मध्य प्रदेश, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिसा में अभी मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हैं।
विज्ञापन
रोहतांग में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग और शिकुंला दर्रा में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। शिमला, मनाली, कल्पा, ऊना, नाहन, केलांग, सोलन, हमीरपुर, डलहौजी और हमीरपुर में बारिश हुई। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी हुई है। 22 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में अब 20 जून की जगह अब 25 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मध्य प्रदेश, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिसा में अभी मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हैं। मानसून इसी तरह से सक्रिय रहा तो हिमाचल प्रदेश में 25 जून तक पहुंचेगा। 25 जून से पहले प्रदेश में प्री मानसून सक्रिय रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शहर में हल्की बारिश होने का दौर भी जारी रहा। रोहतांग दर्रे समेत मनाली की ऊंची चोटियों बर्फ से लकदक हो गई हैं।

रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, पतालसू पीक, मनाली पीक, मकरवे, शिकरवे, घेपन पीक, शलीणधार, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा आदि चोटियों पर बर्फबारी का क्रम जारी है। मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा दर्रा, तंगलांगला पर भी बर्फबारी हुई है। शिकुंला दर्रा से होकर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। उधर, शुक्रवार रात को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिल गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र        अधिकतम    न्यूनतम
ऊना        29.8           20.2
बिलासपुर    26.7        22.0
कांगड़ा       27.4          21.3
हमीरपुर     25.3           21.0
नाहन         23.8          22.2
चंबा          28.2           20.2
धर्मशाला    25.0         18.4
सोलन         21.0        16.0
शिमला      17.0          13.5
कल्पा         13.0          8.5    
केलांग       13.7           7.3

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें