फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Weightlifting Competition: 59 किलो भार वर्ग में हजारिका, 64 किलो में मणिपुर की इल्जा चानू को गोल्ड

Sat, 18 Jun 2022 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

राष्ट्रीय महिला वेटलिफ्टिंग लीग के चौथे दिन सीनियर वुमन 59 किलोग्राम भार वर्ग में आरएसपीवी की पॉपी हजारिका ने स्वर्ण पदक, पश्चिम बंगाल की सुकरना अदैक ने रजत और हरियाणा की भावना ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन
पदक विजेता वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां में राष्ट्रीय महिला वेटलिफ्टिंग लीग के चौथे दिन सीनियर वुमन 59 किलोग्राम भार वर्ग में आरएसपीवी की पॉपी हजारिका ने स्वर्ण पदक, पश्चिम बंगाल की सुकरना अदैक ने रजत और हरियाणा की भावना ने कांस्य पदक जीता। यूथ वुमन 59 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की सोनाक्षी ने स्वर्ण पदक, असम की तिरुचना पुकन ने रजत और झारखंड की सीमा मरांडी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वुमन 59 किलोग्राम भार वर्ग में पश्चिम बंगाल की शुकराना आदक ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की भावना ने रजत और हैदराबाद की सोनाक्षी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 64 किलोग्राम भार वर्ग में मणिपुर की इल्जा चानू ने स्वर्ण पदक, उड़ीसा की पिक मोहिनी मलिक ने रजत और झारखंड की जैनिस वारला ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन



जूनियर वुमन में 64 किलोग्राम भार वर्ग में उड़ीसा की संगीता पांडे ने स्वर्ण पदक, मणिपुर की अलीजा चानू ने रजत और झारखंड की जैनिस वारला ने कांस्य पदक पाया। सीनियर वुमन 64 किलोग्राम भार वर्ग में आरएसपीबी की निरुपमा देवी ने स्वर्ण पदक, उड़ीसा की संगीता पांडे ने रजत और पंजाब की जसवीर कौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा मणिपुर की शैकनवी देवी, आरएसपीबी की दीक्षिता, हिमाचल की कृषिका, तानिया कश्यप संजना भट्ट, जानवी विला, उड़ीसा की रीमा भोज, उत्तर प्रदेश की सोनम सिंह, छत्तीसगढ़ की सोनाली यादव, उड़ीसा की अपराजिता और भुवना, हिमाचल की संजना भट्ट को इनामी राशि प्रदान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें