फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में इस दिन से फिर बिगड़ सकता है मौसम, जानें क्या है पूर्वानुमान

Tue, 11 Apr 2023 07:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

केलांग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मंगलवार को मौसम साफ बना रहा।
विज्ञापन
हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मंगलवार को मौसम साफ बना रहा। 14 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम साफ रहने से तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 अप्रैल से प्रदेश के कई भागों में मौसम फिर बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 अप्रैल से मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 16 व 17 अप्रैल को भी इन क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। उधर, केलांग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 11.8, सुंदरनगर 10.9, भुंतर 8.9, कल्पा 3.6, धर्मशाला 15.2, ऊना 13.0, नाहन 16.3, केलांग माइनस 0.2, पालमपुर 13.0, सोलन 10.6, मनाली 6.2, कांगड़ा 14.2, मंडी 11.8, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 12.0, चंबा 11.4, डलहौजी 12.2, जुब्बड़हट्टी 13.1, कुफरी 8.5, कुकुमसेरी 1.3, नारकंडा 6.3, रिकांगपिओ 7.4, सेऊबाग 7.0, धौलाकुआं 13.5, बरठीं 11.5, पांवटा साहिब 16.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अधिकतम तापमान
धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 35.1, डलहौजी 19.7, चंबा 31.0, कुकुमसेरी 17.1, केलांग 14.1, भरमौर 22.2, धर्मशाला 27.2, कांगड़ा 31.0, सेऊबाग 25.8, भुंतर 29.5, हमीरपुर 31.8, सुंदरनगर 31.3, बरठीं 32.1, बिलासपुर 32.5, कल्पा 19.0, शिमला 21.7, कुफरी 16.8 और  नाहन में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Cabinet Meeting : हिमाचल कैबिनेट बैठक 13 अप्रैल को, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन


मार्च में सामान्य से 42 फीसदी कम बरसे बादल
बीते मार्च के दौरान प्रदेश में सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। मार्च में 66.3 मिलीमीटर बारिश हुई। 113.4 मिलीमीटर बारिश को इस दौरान सामान्य बारिश माना गया है। मार्च में चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। हालांकि, प्रदेश में 27 से 31 मार्च तक सामान्य से 37 फीसदी अधिक बादल बरसे। इस दौरान 27.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 19.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में इस दौरान सामान्य से अधिक बारिश हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें