हिमाचल के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 21 मई तक बारिश के आसार जताए गए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 18 और 19 मई को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर दोबारा हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही। हिमाचल के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 21 मई तक बारिश के आसार जताए गए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 18 और 19 मई को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जिला कुल्लू के साथ लाहौल की पहाड़ियों में सोमवार रात को ताजा बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे में बर्फबारी से चोटियों सफेद हो गई हैं। मनाली-लेह के साथ ग्रांफू-काजा और उदयपुर-पांगी-किलाड़ और दारचा-शिंकुला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 19 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। 20 और 21 मई को पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी है।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में) क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम