फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: प्रदेश में दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, हमीरपुर-बिलासपुर में पड़ रही घनी धुंध

Tue, 26 Dec 2023 03:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

30 और 31 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 29 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद विक्षोभ की सक्रियता के चलते 30 और 31 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। नववर्ष के पहले दिन भी मौसम खराब रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। उधर, हमीरपुर और बिलासपुर में इन दिनों घनी धुंध पड़ रही है। बिसासपुर में सुबह 11:00 बजे के बाद सूरज के दर्शन हो रहे हैं। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और सुधार हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान समदो में -02.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में उच्चतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें