राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में इस दौरान मौसम साफ रहेगा। 15 जून से पूरे प्रदेश में प्री मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 जून के दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार जताए हैं।
रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने से रविवार को तापमान में अधिक वृद्धि दर्ज नहीं हुई। बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 42.4 24.6
नाहन 38.9 25.0
बिलासपुर 38.5 23.5
हमीरपुर 37.9 21.8
कांगड़ा 37.4 23.4
धर्मशाला 35.0 23.4
चंबा 34.2 22.1
सोलन 33.5 16.5
मनाली 27.0 13.0
शिमला 27.5 14.9
कल्पा 24.0 10.0
केलांग 20.0 8.4