फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, जानें तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Thu, 08 Sep 2022 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला में गुरुवार को धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। धूप खिलने से ऊना में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर, प्रदेश में गुरुवार शाम तक 26 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को धूप खिली रही। शुक्रवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। 11 और 12 सितंबर को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी शिमला में गुरुवार को धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। धूप खिलने से ऊना में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर, प्रदेश में गुरुवार शाम तक 26 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 12, कुल्लू नौ, मंडी-शिमला दो-दो और सोलन में एक सड़क बंद है। मंडी में पांच और कुल्लू में दो बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। 

विज्ञापन


नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र ने जारी की 191 करोड़ रुपये की राशि
वहीं, केंद्र सरकार ने आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हिमाचल सरकार को 191 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। आपदा प्रबंधन ने इस राशि को जिलों, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग को भेज दिया है। जिलों के लिए 91.50 करोड़ रुपये जबकि लोक निर्माण विभाग को 51.10 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 25.50 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। शेष राशि आपदा प्रबंधन के पास रहेगी। उल्लेखनीय है कि बरसात के चलते हिमाचल में जानमाल का नुकसान हुआ है। राज्य में सड़कें, पुल, डंगे, क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश कुमार मोक्टा ने बताया कि विभागों और जिलों के डीसी को केंद्र से जारी हुआ पैसा जारी कर दिया गया है। जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग को भी राशि जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें