राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश के आठ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ है। 28 से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में पारा फिर से चढ़ने लगा है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28 से 30 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों में 30 तक धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश के आठ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 से 30 अप्रैल तक मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहने की संभावना है।