फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में हिमाचल के कई जिले, ऊना सहित सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में

Mon, 15 Jan 2024 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

Himachal Pradesh Weather Today :हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, कई मैदानी जिले शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। 
विज्ञापन
अटल टनल के समीप बर्फ से लकदक पहाड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मैदानी जिलों ऊना व मंडी सहित प्रदेश में सात स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर से अभी राहत के आसार कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के मैदानी जिलों में 16 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया।

विज्ञापन


केंद्र के अनुसार दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। सोमवार सुबह भी इन क्षेत्रों में कोहरे व ठंड से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। ऊना और मंडी के कई क्षेत्रों में इस कारण शीतलहर भी बढ़ी है। 

उधर, प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी के कई भागों में 16 और 17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 18 जनवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। वहीं, सोमवार को राजधानी शिमला व अन्य ऊपरी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा।
विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर -0.7, भुंतर 0.0, कल्पा -0.2, धर्मशाला 6.2, ऊना -1.8, नाहन 6.1, केलांग -4.6, पालमपुर 3.0, सोलन 0.4, मनाली 1.2, कांगड़ा 3.8, मंडी -1.5, चंबा 2.4, डलहौजी 6.4, जुब्बड़हट्टी 5.2, कुफरी 5.9, कुकुमसेरी -9.4, नारकंडा 4.0, भरमौर 5.2 , रिकांगपिओ 2.1, धौलाकुआं 3.4, बरठीं -0.6, समदो 3.3, पांवटा साहिब 6.5, सराहन 3.5 और देहरागोपीपुर में  3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 16.8, सुंदरनगर 19.7, भुंतर 22.5, कल्पा 14.7, धर्मशाला 20.0, ऊना 18.8, नाहन 18.2, केलांग 9.2, सोलन 21.8, मनाली 15.2, कांगड़ा 21.0, मंडी 18.6, चंबा 21.7, डलहौजी 15.6, जुब्बड़हट्टी 18.8, कुफरी 13.5, कुकुमसेरी 12.2, नारकंडा 13.3, रिकांगपिओ 17.8, सेऊबाग 20.0, धौलाकुआं 19.3, बरठीं 20.1 व  समदो में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें