कुल्लू और लाहौल की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे की चोटियां सफेद हो गई हैं।
हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार से पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उधर, मंगलवार रात को कुल्लू, मनाली और लाहौल की चंद्राघाटी में गर्जना के साथ बारिश हुई। कुल्लू और लाहौल की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे की चोटियां सफेद हो गई हैं।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान फिर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 से 22 मई तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों के लिए बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। 19 मई को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।