फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन मौसम साफ, 11 दिसंबर से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 06 Dec 2023 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 11 दिसंबर से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 11 दिसंबर से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। केलांग, कल्पा और समदो का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरी रात माइनस में दर्ज हुआ। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2, समदो में माइनस 2.7 और कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन

ऊना में अधिकतम तापमान 26.6, सुंदरनगर 25.1, कांगड़ा 24.3, चंबा 24.4, सोलन 24.2, धर्मशाला 24.0, नाहन 22.9, भुंतर 22.6, मंडी 20.0, शिमला 17.4, मनाली 15.7, कल्पा 14.3 और केलांग में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, न्यूनतम तापमान कम रहने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 7.0, सुंदरनगर में 2.6, भुंतर में 2.2, मनाली में 1.7, हमीरपुर में 4.1, कांगड़ा-सोलन में 5.3, चंबा में 5.7, शिमला में 7.0, धर्मशाला में 9.2 और नाहन में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें