फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: कांस्टेबल शिवाली बनीं हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की वीडियो एनालिस्ट

Wed, 06 Dec 2023 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बंगाणा

सार

ऊना जिले बंगाणा के लखरूंह गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल शिवाली ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की वीडियो एनालिस्ट बन गई हैं। 
विज्ञापन
कांस्टेबल शिवाली ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले बंगाणा के लखरूंह गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल शिवाली ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की वीडियो एनालिस्ट बन गई हैं। वीडियो एनालिस्ट बनने वाली वह पहली महिला कांस्टेबल हैं। वीडियो एनालिस्ट के लिए करीब 40 लोगों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन


परीक्षा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अगस्त में हुई थी। शिवाली धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं। उनके पति अरुण ठाकुर भी हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल हैं और हिमाचल क्रिकेट संघ में अंपायर हैं। शिवाली ने बताया कि वीडियो एनालिस्ट बनने की प्ररेणा उन्हें पति से मिली। पति अरुण राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें