फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से बिगड़ेगा मौसम

Thu, 15 Feb 2024 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से गुरुवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में चार दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चार दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से गुरुवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 17 फरवरी की शाम से सक्रिय होने की संभावना है।  इसके प्रभाव से राज्य कई भागों में 18 से 21 फरवरी भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। विभाग की ओर से इन चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 17 से 21 फरवरी रात तक राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बारिश-बर्फबारी होगी। इस अवधि के दौरान मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर व मंडी के कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।  वहीं, मैदानी और मध्य पहाड़ी कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने के साथ छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
भारी बारिश-बर्फबारी की स्थित में पर्यटकों व स्थानीय लोगों को बर्फबारी व भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ की मौसम के संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करने, संबंधित विभागों द्वारा जारी सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करने और अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले मार्ग पर यातायात जाम की जांच करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.6, सुंदरनगर 3.1, भुंतर 2.4, कल्पा 0.4, धर्मशाला 7.2, ऊना 4.6, नाहन 8.5,  केलांग -8.2, पालमपुर 5.5, सोलन 3.0, मनाली 0.6, कांगड़ा 6.2, मंडी 4.0, बिलासपुर 5.1, चंबा 5.9, डलहौजी 8.0, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 5.5, कुकुमसेरी -9.3, नारकंडा 2.2, भरमौर 3.9, रिकांगपिओ 3.5, सेऊबाग 2.0, धौलाकुआं 8.0, बरठीं 3.6, समदो -4.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 2.0  और देहरागोपीपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें