फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सीजन में अभी तक 67,198 लाख का नुकसान

Wed, 10 Aug 2022 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बुधवार को प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। सिर्फ नाहन में दोपहर बाद बादल बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। कई दिनों बाद शिमला में दिन भर धूप खिली रही। बुधवार को प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। सिर्फ नाहन में दोपहर बाद बादल बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 14 अगस्त के लिए भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 16 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश से 44 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप है। तीन बिजली ट्रांसफार्मर और दस पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। कुल्लू और चंबा जिले में बारिश से जनजीवन अधिक प्रभावित हुआ है। चंबा जिले में दस पेयजल योजनाएं बंद हैं। कुल्लू में 20, चंबा में 14, मंडी में 5, सोलन में 3, कांगड़ा-लाहौल-स्पीति में एक-एक सड़क बंद है। प्रदेश में जारी बारिश से मानसून सीजन के दौरान अभी तक 67,198 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन


कमांद में फिर दरकी पहाड़ी, मंडी-बजौरा वैकल्पिक मार्ग बंद
मंडी-बजौरा वाया कमांद कटौला मार्ग फिर पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। आवाजाही ठप हो जाने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दोनों छोरों पर पुलिस बल तैनात किया है। मार्ग बुधवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सका है।  बता दें कि एनएच मंडी-कुल्लू बंद होने पर वैकल्पिक तौर पर इसी मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आईआईटी कमांद भी यहीं है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उधर, एसपी मंडी आशीष शर्मा ने कहा कि मंगलवार देर रात को कमांद के पास पहाड़ी का बड़ा भाग फिर दरक गया है। इसका सारा मलबा सड़क पर आ गया है। सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। मार्ग में छोटे-बड़े वाहनों सहित दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद है। मार्ग बहाली में कुछ समय लग सकता है। दूसरी और बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग पर आवाजाही करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उतरशाल सहित रोपा चैहटीगढ़ जाने वाले यात्रियों और कर्मचारियों को मंडी-कुल्लू एनएच से सफर करते हुए वाया बजौरा होकर कटौला उतरशाल क्षेत्र में पहुंचना पड़ रहा है। वहीं मंडी जिला के कमांद आईआईटी के प्रशिक्षुओं, कर्मचारियों और अधिकारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल कमांद के सहायक अभियंता विनायक कश्यप ने कहा कि मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगाई गई है। मार्ग बहाल होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन


कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र                अधिकतम    न्यूनतम
ऊना               37.6           24.0
हमीरपुर            34.5         22.3
कांगड़ा             33.5          21.1
बिलासपुर         33.0          24.0
चंबा                32.6            20.6
धर्मशाला           32.0          21.2
नाहन               31.0          23.7    
सोलन              30.5          20.6
केलांग              27.4         12.6
कल्पा              25.6          12.2    
शिमला            25.1         18.0

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें