फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल, ऊना में 43 डिग्री पहुंचा पारा, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Fri, 03 Jun 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से रात के समय मौसम में गर्मी बढ़ गई है। सात जून तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
ऊना में गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में फिर तापमान चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 43 और बिलासपुर में 40 डिग्री दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से रात के समय मौसम में गर्मी बढ़ गई है। सात जून तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश में 10 जून के आसपास प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। 17-18 जून को मानसून के हिमाचल में प्रवेश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन के आसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होगी। हमीरपुर और कांगड़ा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई। दो-तीन दिनों के भीतर शिमला का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र           अधिकतम    न्यूनतम
ऊना           43.0            21.2
बिलासपुर    40.0           21.0
हमीरपुर      38.5           17.2
कांगड़ा        37.4           20.3
चंबा           36.8           18.3
नाहन         36.8           23.5
धर्मशाला    36.0            23.2
सोलन       35.2            15.6
शिमला      27.5           18.7
कल्पा        23.2            9.4    
केलांग     19.3             5.0
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें