फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग सहित कुल्लू-लाहौल की ऊंची चोटियों पर गिरे फाहे, आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 15 Dec 2023 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद शिमला/रोहतांग/कुल्लू

सार

 शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
चंद्रभागा रेंज में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू-लाहौल की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को फाहे गिरे। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 17 से 21 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार रात समदो में ही न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। शिमला सहित अन्य जगहों के न्यूनतम तापमान में हल्का सुधार हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में हल्के बादल छाए रहे। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक रोहतांग दर्रा के साथ सीबी रेंज की ऊंची चोटियों में रुक-रुक बर्फ के फाहे गिरे।

विज्ञापन


बारालाचा, कुंजम दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा में हल्की बर्फबारी होने से शीतलहर तेज हो गई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से कुल्लू-मनाली व लाहौल में पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने की आस जगी है। लाहौल में भारी ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। अटल टनल रोहतांग के साथ सिस्सू व कोकसर में सैलानियों का पहुंचना लगातार जारी है। सैलानी बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। बीते करीब दो सप्ताह से मनाली और लाहौल के पर्यटक स्थलों में रौनक है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिनभर धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 23.0, सोलन में 21.0, कांगड़ा में 20.7, धर्मशाला में 18.0, सुंदरनगर में 17.8, नाहन में 16.8, चंबा में 16.7, मंडी में 16.6, शिमला में 14.5, कल्पा में 10.8 और केलांग में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र            न्यूनतम तापमान
कल्पा            0.6
भुंतर             0.7
मंडी             1.6
सोलन           2.0
रिकांगपिओ   2.4
चंबा             3.7
ऊना            4.2
कांगड़ा         5.8
शिमला         6.8
धर्मशाला      8.2
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें