फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग टनल, नारकंडा समेत कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी, कुफरी में गिरे फाहे

Thu, 30 Nov 2023 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार से धूप खिलने की संभावना है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बीच कोकसर पहुंचे सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

येलो अलर्ट के बीच वीरवार को अटल टनल रोहतांग और नारकंडा समेत कुल्लू-लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि शिमला के कुफरी में फाहे गिरे हैं। सोलन, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में झमाझम बादल बरसे। वहीं, राजधानी शिमला में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार से धूप खिलने की संभावना है। वीरवार को बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। इससे प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्र नारकंडा में वीरवार को सर्दियों के सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर, अटल टनल रोहतांग समेत चाेटियों पर बुधवार देर रात के बाद शुरू हुआ बर्फबारी का दौर वीरवार को भी जारी रहा। बर्फ के फाहों के बीच सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती की।
विज्ञापन


कुल्लू जिले के निचले इलाकों में बारिश हुई है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को संवदेनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इस साल नवंबर में सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें