फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: 182 सड़कें और 83 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप, दो दिन मौसम साफ रहने के आसार

Fri, 03 Feb 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। छह फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
लाहौल में सड़क बहाली का कार्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। छह फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 182 सड़कें और 83 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.3, कुकुमसेरी में माइनस 4., कल्पा में माइनस 1.9, मनाली में 4.0, शिमला में 7.7 और धर्मशाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, शुक्रवार शाम तक लाहौल-स्पीति में 141, चंबा में 23, किन्नौर में 10, शिमला में नौ, कुल्लू में सात और कांगड़ा में दो सड़कें ठप रहीं। कुल्लू में 59, शिमला में 14, चंबा में सात और किन्नौर में दो बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें