फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड, 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, छूटे पसीने

Mon, 22 May 2023 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ऊना जिले में गर्मी ने सोमवार को सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिले में 22 मई को सीजन का रिकॉर्ड तोड़ तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध कर गंतव्य की ओर जाती युवतियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना में सोमवार को सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश में मंगलवार से दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद आगामी दो दिन का येलो अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 28 मई तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा।

विज्ञापन


मई की चिलचिलाती गर्मी से भी निजात मिल सकती है। ऊना का पारा बढ़ने से लू जैसे हालात बन गए हैं। दोपहर को बाजारों में सन्नाटा रहा। 23 मई से जारी येलो अलर्ट के अनुसार मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर भारी वर्षा, गर्जन, ओलावृष्टि और हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। यातायात संकुलन, खराब दृश्यता, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंकाएं जताई गई हैं।

वर्षा से खड़ी फसलों, फलों के पौधों और नई पौध को नुकसान हो सकता है। हवा की गति में भी 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार होने का पूर्वानुमान है। संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने से हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानी को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


किसानों को भी अपनी फसलों पर छिड़काव की सारिणी को फिर से निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो शिमला में यह 28.8, सुंदरनगर में 37.8, भुंतर में 35.6, कल्पा में 24.4, धर्मशाला में 34.0, ऊना में 42.4, नाहन में 36.3, मंडी में 38.6 और धौलाकुआं में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें