हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने से अब सुबह और शाम के समय ठंड में कमी दर्ज होना शुरू हुई है। गुरुवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 27.2, मंडी 25.8, नाहन 22.4, सोलन-धर्मशाला 22.0, मनाली17.4, शिमला 17.2, कल्पा 14.5 और ताबो में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, ताबो माइनस 2.8, शिमला 6.6, धर्मशाला 9.7, ऊना 12.0, नाहन 8.8, सोलन 3.6, मनाली 3.7, कांगड़ा 10.7, मंडी 10.3, बिलासपुर12.5 और ऊना में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।