100 से कम नामांकन वाले कॉलेजों का विलय होने से संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस निर्णय से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, शिक्षकों की भर्ती या वर्तमान कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे किसी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। उन्होंने खेल छात्रावासों के लिए लंबित 1.2 करोड़ रुपये का डाइट फंड भी शीघ्र जारी करने को कहा। वहीं विभाग को एससीईआरटी की ओर से तैयार मॉड्यूल आधार पर नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम 23 वर्ष आयु सीमा की शर्त होगी समाप्त
शिक्षा मंत्री ने शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष की शर्त को समाप्त करने के निर्देश दिए। कई विद्यार्थियों की डिग्री 23 साल से पहले पूरी हो चुकी है। गणित व अंग्रेजी विषय के विज्ञापित पदों की भर्ती के लिए यह युवा अपात्र हो रहे थे। ऐसे में सरकार ने बड़ी राहत देते यह फैसला लिया है।
ये कॉलेज होंगे मर्ज
कुपवी, मुल्थान, ननखड़ी, जयनगर, कोटली, थाची, भराली, रामशहर, कुमारसैन, चिंतपूर्णी, श्रीनयना देवी जी, रक्कड़, चौकी मनियार, रोनहाट कॉलेज में 100 से कम विद्यार्थी हैं।
तीन साल में 1250 स्कूल बंद और मर्ज
मार्च 2023 में सरकार ने अप्रैल 2022 के बाद खुले 17 डिग्री और दो संस्कृत काॅलेज बंद किए थे। तीन वर्षों में सरकार ने 1250 स्कूलों को बंद व मर्ज किया है। इनमें 450 स्कूल ऐसे थे जिनमें किसी भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया था।