फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, प्रदेश में 20 जून तक मौसम खराब

Mon, 14 Jun 2021 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार को शाम चार बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद एकाएक करीब आधा घंटा शहर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला और कांगड़ा में दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे। 
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानसून पहुंचने के दूसरे दिन सोमवार को शिमला और धर्मशाला में झमाझम बारिश हुई। सोमवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहा। दोपहर बाद कई जिलों में बादल बरसे। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी रिकॉर्ड हुई है। 15 से 17 जून तक प्रदेश में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बीस जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में सोमवार को शाम चार बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद एकाएक करीब आधा घंटा शहर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला और कांगड़ा में दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में 56, कांगड़ा 24, डलहौजी 16 और चंबा में छह मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, बिलासपुर 33.5, मंडी 33.1, सुंदरनगर 33.4, भुंतर 33.7, कांगड़ा 32.5, चंबा 31.2, सोलन 30.0, धर्मशाला 28.6, शिमला 24.3, मनाली 24.0, कल्पा 23.0, केलांग 19.0 और डलहौजी में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें