फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Today: तीन जिलों लिए आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, राज्य में लगातार सात दिन बरसेंगे बादल

Mon, 25 Aug 2025 04:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी हुआ है। 
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश से हाईवे पर भूस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 25 से 31 अगस्त के दौरान बारिश की अधिक गतिविधि होने की संभावना है। इसकी अधिकतम तीव्रता 25 व 26 अगस्त को होगी। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अलर्ट के बीच प्रदेश में कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। माैसम विभाग शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य में 31 अगस्त तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। वहीं समुद्रतल से 1,6500 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा में सोमवार को फिर बर्फबारी हुई। इससे दारचा-शिंकुला पदम सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। 

विज्ञापन

 इन जिलों में रेड अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से चंबा, कांगड़ा व मंडी जिले के लिए 25 अगस्त को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर व कुल्लू के लिए ऑरेंज अलर्ट है।  शिमला व लाहाैल-स्पीति के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।  26 अगस्त को भी चंबा व कांगड़ा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि मंडी व कुल्लू जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है।  31 अगस्त तक राज्य के कई भागों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 25 से 27, 30 और 31 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 28 और 29 अगस्त  को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

कहां कितनी बारिश
बीती रात को काहू में 190.5, जोत 159.2, बरठीं 156.4, नयना देवी 148.4, घाघस 148.0, बिलासपुर 140.8, भटियात  140.2, मालरांव 120.0, अंब 111.0, अघार 110.6, बंगाणा 104.0, रायपुर मैदान 98.2, घमरूर 95.8, भरवाईं 94.4, नादौन 94.0, स्लापड़ 90.6, मुरारी देवी 90.2, धर्मशाला 87.4, भराड़ी 85.9, कसौली 85.0, सुंदरनगर 84.2, बलद्वाड़ा 84.0, सलूणी 83.3, ऊना 80.8, सुजानपुर टिहरा 80.0, धर्मपुर 68.6, देहरागोपीपुर 68.3, चंबा 67.0, बीबीएमबी 66.0, पालमपुर 65.4 व बग्गी में 64.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मानसून में अब तक 306 लोगों की गई जान
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 25 अगस्त तक 306 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 367 लोग घायल हुए हैं। 38 लोग अभी  लापता हैं। इस दाैरान 150  लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 3,656 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है।  2,819 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,843 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 2,39,428.50 लाख रुपये पहुंच गया है।

बिलासपुर में कल भी बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान: डीसी 
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि अगर जिले में मंगलवार को भी सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बारिश से जिले में 96 करोड़ का नुकसान दर्ज किया गया है। उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि घरों में सुरक्षित रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 50 पेयजल योजनाएं बाधित हुई हैं। लोक निर्माण विभाग की करीब 20 सड़कें बंद हैं। बिजली के पोल भी बंद हुए है। सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। फोरलेन खोलने के लिए भी एनएचएआई को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि नदी नालों से दूर रहें और कोई परेशानी होने पर डीडीएमए से संपर्क करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लोगों से जिला प्रशासन की सलाह का पालन करने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए नदियों और नालों के पास न जाएं क्योंकि मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को समय-समय पर जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई सलाह का पालन करना चाहिए। सुक्खू ने जिला प्रशासन को भूस्खलन, सड़क अवरोध या अचानक बाढ़ की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा आवश्यक सेवाओं का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें