फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Watch Video : अनुराग ठाकुर बोले- हनुमान जी थे पहले अंतरिक्ष यात्री, बच्चों का जवाब भी था गलत; जानें सही उत्तर

Mon, 25 Aug 2025 03:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

Anurag Thakur Viral Statement : सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बयान दिया है। यह बयान वायरल हो गया है। अनुराग ठाकुर विद्यार्थियों से सवाल करते हैं कि अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला सबसे पहला कौन व्यक्ति था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक स्कूल कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। वीडियो में अनुराग ठाकुर विद्यार्थियों से सवाल करते हैं कि अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला सबसे पहला कौन व्यक्ति था। इसपर बच्चों ने जवाब दिया कि नील आर्मस्ट्रांग। इस पर अनुराग ठाकुर कहते हैं कि पवनसुत हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री थे। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जब तक हमें अपनी परंपरा, ज्ञान, संस्कृति का पता न होगा, तब तक हम अंग्रेजों की बताई बातों तक सीमित होकर रह जाएंगे। सांसद अनुराग ठाकुर बीते शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में नेशनल स्पेस डे पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

विज्ञापन



शिक्षकों से किया ये अनुरोध
बता दें कि जिला ऊना के स्कूल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तर्क दिया कि ज्ञान परंपराओं का विस्तार अंग्रेजों द्वारा हमें दी गई पाठ्यपुस्कों से आगे आना चाहिए। उन्होंने इस दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षकों से अनुरोध किया बच्चों को हमारे वेदों, हमारी पाठ्यपुस्तकों और हमारे ज्ञान की ओर भी ले जाने की कोशिश करें। इससे बच्चों को बहुत कुछ देखने को मौका मिलेगा।
विज्ञापन


हालांकि बच्चों का उत्तर भी गलत था। बता दें कि अंतरिक्ष में सबसे पहले जाना वाला इंसान यूरी गागरिन थे। 

बच्चों का उत्तर था नील आर्मस्ट्रांग 
बता दें कि नील आर्मस्ट्रांग एक अमेरिकी खगोलयात्री (अंतरिक्ष यात्री), नौसैनिक एविएटर, परीक्षण पायलट और इंजीनियर थे, जो चंद्रमा पर पैर रखने वाले पहले व्यक्ति थे। 
विज्ञापन

डीएमके अनुराग ठाकुर के बयान पर भड़की
इस बयान पर डीएमके सांसद कनिमोझी ने ट्वीट कर लिखा कि एक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा स्कूली बच्चों से यह पूछना कि चांद पर सबसे पहले किसने कदम रखा था, और जोर देकर कहना कि वह नील आर्मस्ट्रांग नहीं, बल्कि हनुमान थे, बेहद परेशान करने वाला है। विज्ञान कोई मिथक नहीं है। कक्षाओं में युवाओं को गुमराह करना ज्ञान, तर्क और हमारे संविधान में निहित वैज्ञानिक सोच का अपमान है। भारत का भविष्य जिज्ञासा को पोषित करने में निहित है, न कि तथ्यों को मिथकों से भ्रमित करने में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें