फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल प्रदेश में 30 अगस्त बारिश का दौर जारी रहने के आसार

Tue, 24 Aug 2021 02:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अगस्त तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, इस दौरान किसी तरह का अलर्ट नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अगस्त तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश के आसार हैं। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहा। कांगड़ा में 26, धर्मशाला में 8, मंडी में 3, नाहन में 2 और हमीरपुर में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


बुधवार को भी प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। सोमवार रात को जोगिंद्रनगर में 32, मनाली में 17, चंबा में सात, ऊना में पांच, नाहन-नगरोटा सूरियां और बरठीं में चार मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उधर, मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.7, भुंतर में 32.8, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर-चंबा में 31.8, सुंदरनगर में 31.7, मंडी में 31.1, सोलन में 29.5, कांगड़ा में 28.6, धर्मशाला में 28.2, नाहन में 27.3, मनाली-केलांग में 26.6, कल्पा में 24.5, शिमला में 22.9 और डलहौजी में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें