फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें आठ मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

Tue, 02 Mar 2021 02:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बर्फ से लकदक पागल नाला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में बुधवार को अंधड़ के येलो अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। चार और पांच मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। छह से आठ मार्च के बीच पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बारिश और बर्फबारी के भी आसार हैं। चार और पांच मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


छह से आठ मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी जिलों में भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.6, बिलासपुर में 28.5, सुंदरनगर-हमीरपुर में 28.2, मंडी में 28.1, भुंतर में 26.9, कांगड़ा में 26.3, नाहन में 25.4, सोलन में 24.5, चंबा में 24.4, धर्मशाला में 20.6, शिमला में 19.6, कल्पा में 16.5, कुफरी में 14.0, डलहौजी में 13.9 और केलांग में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8, कल्पा में 0.8, मनाली में 3.2, कुफरी में 3.9, मंडी में 5.1, भुंतर में 5.3, सुंदरनगर में 5.7, सोलन में 6.3, शिमला में 7.1, ऊना में 7.2, कांगड़ा में 8.3, धर्मशाला में 8.8, हमीरपुर में 9.8, बिलासपुर में 10.0 और नाहन में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें