फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल का मौसम: आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 05 Mar 2021 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम
  • आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट 
  •  11 मार्च तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान 
विज्ञापन
हिमाचल में बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम बदलेगा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 11 मार्च तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.8, सुंदरनगर में 27.8, कांगड़ा में 27.3, चंबा में 25.9, भुंतर में 25.5, नाहन-सोलन में 25.0, धर्मशाला में 20.8, शिमला में 18.4, कल्पा में 14.5, डलहौजी में 12.8 और केलांग में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3, कल्पा में 0.2, मनाली में 4.4, सोलन-सुंदरनगर में 6.7, भुंतर-मंडी में 6.0, चंबा-कुफरी में 7.1, डलहौजी में 7.9, ऊना में 8.0, धर्मशाला में 9.2, शिमला में 9.9,  कांगड़ा में 9.5, हमीरपुर में 10.7, बिलासपुर में 11.0 और नाहन में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अटल टनल में पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर
उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। ऐसे में पर्यटक भी अटल टनल रोहतांग के दीदार के लिए नॉर्थ पोर्टल का रुख कर रहे हैं। अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित इस टनल को देखने की चाह में रोज हजारों की संख्या में पर्यटक सिस्सू पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पर्यटक शुक्रवार को भी अटल टनल पार कर लाहौल के नॉर्थ पोर्टल गुफा होटल पहुंचे। सिस्सू में भी पर्यटकों की खूब भीड़ देखने को मिली। मौसम साफ रहने से मनाली-केलांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई। हालांकि प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अटल टनल की ओर पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

कोकसर पंचायत की प्रधान अंजू ने कहा कि पर्यटकों की सिस्सू, नर्सरी की तरफ अधिक चहल-पहल रही। पर्यटक सिस्सू में बनी झील और पलमधारा को अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आए। कहा कि चंद्रा नदी के तट पर पर्यटकों ने बर्फ में अठखेलियां भी की। उधर, एसपी मानव वर्मा ने कहा कि शाम के समय सड़क पर पानी जमने की स्थिति में वाहन चालक शाम पांच बजे तक टनल से आवाजाही करते समय सतर्क रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें