फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कांगड़ा-भुंतर समेत सात स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में, क्रिसमस पर ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 17 Dec 2020 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बुधवार रात मैदानी जिला कांगड़ा, कुल्लू जिले के भुंतर सहित सात स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। दोपहर बाद इन क्षेत्रों में मौसम साफ होने के आसार हैं। पूरे प्रदेश में 23 दिसंबर तक मौसम रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। इस साल क्रिसमस और नए साल पर प्रदेश में बर्फबारी के आसार कम हैं।

विज्ञापन


 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम मिलाजुला रहेगा। जनवरी, 2021 के पहले सप्ताह में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी हुई। केलांग में अधिकतम तापमान माइनस चार डिग्री रहा। वीरवार को सोलन में अधिकतम तापमान 21.0, सुंदरनगर में 18.3, बिलासपुर में 18.0, हमीरपुर में 17.7, कांगड़ा में 17.1, नाहन में 17.2, चंबा में 16.5, ऊना में 16.6, भुंतर में 16.1, शिमला में 14.3, धर्मशाला में 10.0, कल्पा में 9.3 और डलहौजी में 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

क्षेत्र             न्यूनतम तापमान
केलांग           - 8.0
कल्पा            - 4.5
सोलन           - 1.6
मनाली           - 1.2
कांगड़ा           - 0.6
सुंदरनगर         - 0.6
भुंतर             - 0.4
पालमपुर          0.0
डलहौजी          0.4
धर्मशाला          1.2
शिमला            2.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें