फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात, सात जिलों में तापमान 32 के पार

Tue, 30 Mar 2021 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • मैदानी भागों में पांच अप्रैल तक साफ रहेगा मौसम
  • मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में चार और पांच अप्रैल को बारिश-बर्फबारी की संभावना
  • नाहन में 19 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
नार्थ पोर्टल पर बर्फ के बीच सैलानियों ने की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मैदानी जिलों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीना छूटना शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। ऊना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। रात के तापमान में भी उछाल आ गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन अप्रैल तक पूरे प्रदेश मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। चार और पांच अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। चार मैदानी जिलों में पांच अप्रैल तक धूप खिली रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से गर्मी और बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, बिलासपुर में 34.5, सोलन में 33.0, सुंदरनगर में 32.8, हमीरपुर में 32.7, कांगड़ा में 32.5, नाहन-मंडी में 32.1, भुंतर में 29.2, चंबा में 28.6, धर्मशाला में 25.2, शिमला में 24.4, कल्पा में 17.2, डलहौजी में 16.1 और केलांग में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही कुल्लू व लाहौल-स्पीति में इन दिनों मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार रात मनाली व लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फ दर्ज की गई। मंगलवार को धूप खिलने से कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला में दिनभर मौसम साफ बना रहा। सेब पौधों में इन दिनों फ्लावरिंग का दौर चला है। ऐसे में मौसम साफ रहने से घाटी के किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है।

रात के पारे में भी बढ़ोतरी, नाहन में 19 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज होना शुरू हो गई है। सोमवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 19.3, कांगड़ा में 17.6, ऊना में 17.2, बिलासपुर में 16.0, हमीरपुर में 14.9, सुंदरनगर में 14.1, सोलन में 14.2, शिमला में 13.4, चंबा में 12.9, भुंतर में 10.9, डलहौजी में 9.8, कुफरी में 10.3, मनाली में 5.2, कल्पा में 2.0 और केलांग में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें