कहां कितना तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 8.1, भुंतर 7.2, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.2, ऊना 8.8, नाहन 8.8, केलांग -3.7, पालमपुर 8.5, सोलन 6.2, मनाली 3.9, कांगड़ा 10.3, मंडी 8.5, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 9.0, कुकुमसेरी -2.9, सेऊबाग 6.0, बरठीं 7.8, कसाैली 9.8, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 5.9, देहरा गोपीपुर 13.0, ताबो -3.6 व नेरी में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.0, मंडी में 26.8, कांगड़ा में 26.6, नाहन में 24.8, सोलन में 24.0, धर्मशाला में 23.0, मनाली में 18.6, शिमला में 18.5 और कल्पा में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
26 फरवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चंबा, कुल्लू, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 22 और 23 फरवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। राज्य के अन्य सभी भागों में 26 फरवरी तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आ सकता है। वहीं अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। उसके बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं, उसके बाद अगले 2-3 दिनों में 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।