बारिश नहीं होने से कई जिलों में सूखे जैसे हालात
उधर, पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 25 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। एक महीने से अधिक समय से बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं। जबकि कांगड़ा जिले में सामान्य से 97, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 82, शिमला 99 व ऊना में 52 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें:
Himachal: धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए छह दिन होगी हवाई उड़ान, इतना लगेगा किराया
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.4, सुंदरनगर 9.9, भुंतर 8.9, कल्पा 4.9, धर्मशाला 15.9, ऊना 12.6, नाहन 17.1, केलांग 1.9, पालमपुर 11.5, सोलन 10.0, मनाली 8.3, कांगड़ा 11.5, मंडी 12.7, बिलासपुर 13.2, हमीरपुर 11.9, चंबा 12.0, डलहाैजी 16.3, कुफरी 12.1, कुकुमसेरी 1.1, नारकंडा 9.1, भरमाैर 11.1, रिकांगपिओ 7.9, समदो 5.1, कसाैली 16.9, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.5, देहरा गोपीपुर 15.0, ताबो -1.9, मशोबरा 13.0 व सैंज में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
- शिमला 24.8
- सुंदरनगर 33.2
- धर्मशाला 30.8
- ऊना 32.0
- नाहन 31.2
- केलांग 16.5
- सोलन 31.0
- मनाली 22.6
- कांगड़ा 32.8
- मंडी 29.9
- बिलासपुर 33.7
- हमीरपुर 32.7
- चंबा 33.3
- रिकांगपिओ 23.6
- धाैलाकुआं 33.0
- बरठीं 32.6
- कसाैली 27.4
- नेरी 33.3