फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में, जानें मौसम पूर्वानुमान

Wed, 13 Dec 2023 08:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

राज्य के 10 स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। पहली बार सुंदरनगर, भुंतर व मंडी में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में शीतलहर, जम गई सिस्सू झील। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिन हुई बर्फबारी से पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। राज्य के 10 स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। पहली बार सुंदरनगर, भुंतर व मंडी में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के सभी भागों में 19 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, 16 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उधर, बुधवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। 

विज्ञापन


 तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सुंदरनगर माइनस 1.0, भुंतर माइनस 1.2, कल्पा माइनस 4.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 2.4, नाहन 8.5, पालमपुर 3.5, सोलन 1.0, मनाली माइनस 0.5, कांगड़ा 3.9, मंडी माइनस 0.9, चंबा 2.2, डलहौजी 1.5, जुब्बड़हट्टी 3.8, कुफरी 1.1, कुकुमसेरी माइनस 7.3, नारकंडा  माइनस 1.6, रिकांगपिओ माइनस 1.6, सेऊबाग माइनस 0.4, धौलाकुआं 5.3, बरठीं 2.4, समधो माइनस 5.3, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

तापमान गिरने से जम गईं लाहौल की झीलें
 उधर, जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के साथ कुल्लू में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ गई है। सुबह-शाम और दिन को भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में भारी गिरावट से जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की झीलें भी जम गई हैं। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन स्थित सिस्सू झील सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। झील किनारे पहुंचकर सैलानी सेल्फी ले रहे हैं। वहीं, लाहौल की सूरजताल झील भी ठोस बर्फ की परत में बदल गई है। कुल्लू व लाहौल में पड़ रही ठंड से लोग शाम को सूरज के अस्त होते ही घरों में दुबकने को मजबूर है। शहरवासी ओम प्रकाश, संजय शर्मा और टेक सिंह ने कहा कि ठंड अधिक होने से बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। ऐसे में वे शाम को 7:00 बजे तक दुकानों को बंद कर देते हैं।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 13.0, सुंदरनगर 21.7, भुंतर 20.3, कल्पा 8.6, धर्मशाला 19.0, ऊना 23.2, नाहन 17.7, केलांग 2.5, सोलन 20.0, मनाली 11.7, कांगड़ा 21.0, मंडी 18.4, चंबा 16.6, डलहौजी 11.1, जुब्बड़हट्टी 15.8, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी 7.3, नारकंडा 7.3, भरमौर 12.6, रिकांगपिओ 11.6, धौलाकुआं 22.7 और बरठीं में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें