फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई क्षेत्रों में तड़के झमाझम बारिश, दिन में छाए रहे बादल; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Tue, 03 Jun 2025 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। वहीं लाहाैल की चोटियों पर जून में भी बर्फबारी हो रही है। इससे प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दौर लगातार जारी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार तड़के बादल झमाझम बरसे। दिन के समय हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। बुधवार और वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंध़ड़ का पूर्वानुमान है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी।

विज्ञापन



जिला कुल्लू में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई। लाहाैल की चोटियों पर जून में भी बर्फबारी का दौर जारी है। इससे मौसम में फिर ठंडक बढ़ गई है। कुल्लू में बारिश के चलते विद्यार्थियों के साथ सरकारी और निजी क्षेत्र में सेवारत कर्मचारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शिमला में भी मंगलवार तड़के तेज बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को ऊना जिले में मौसम साफ रहा। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलीं। तीन दिन से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हो रही बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। बारिश के कारण किसानों का कामकाज ठप हो रहा है। मंगलवार को रोहतांग दर्रा में बर्फ फाहों के बीच सैलानियों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार और पांच जून को कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है। उधर, सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर में 16.3, भुंतर में 15.5, कल्पा में 5.4, धर्मशाला में 15.8, ऊना में 16.8, नाहन में 17.8, केलांग में 6.1, सोलन में 13.6, मनाली में 11.5, कांगड़ा में 17.3, मंडी में 16.6, बिलासपुर में 17.7, चंबा में 14.8, डलहाैजी में 13.0, कुकुमसेरी में 7.3, भरमाैर में 11.2, कसाैली में 12.1, पांवटा साहिब में 18.0 और नेरी में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितनी बारिश
सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक सलापड़ में 25.2, मुरारी देवी में 22.6, कुफरी में 19.0, करसोग में 16.3, गुलेर में 15.8, पंडोह में 13.5, सुंदरनगर में 12.4, शिमला में 12.3, घाघस में 12.0, शिलारू में 12.0 और गोहर में 11.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 38.4

बिलासपुर 34.8
नेरी 33.4

बरठीं 32.4
कांगड़ा 32.3

सुंदरनगर 30.6
नाहन 29.5

मंडी 29.4
धौलाकुआं 28.4

धर्मशाला 28.0
सोलन 28.0

शिमला 21.6
मनाली 14.4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें